15 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 372876
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय ने सीरिया संकट के समाधान के लिए ६ सूत्रीय प्रस्ताव का ब्योरा पेश कर दिया है.......
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय ने सीरिया संकट के समाधान के लिए ६ सूत्रीय प्रस्ताव का ब्योरा पेश कर दिया है।
विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा है कि इस प्रस्ताव में राष्ट्र संघ के निरीक्षण में हिंसा और हथियारों के प्रयोग पर तत्काल रोक लगाने की बात कही गई है जिसके बाद सीरियाई जनता को मानवता प्रेमी सहायताएं पहुंचाने तथा सीरिया पर लगे आर्थिक प्रतिबंध उठाने पर बल दिया गया है।
प्रस्ताव में इसके बाद राष्ट्रीय वार्ता आरंभ करने और अंतरिम सरकार के गठन तथा इस सरकार के निरीक्षण में नई संसद के गठन तथा नए संविधान का मसौदा तैयार करने वाली संविधान सभा के गठन के लिए चुनाव आयोजित कराने का प्रावधान है। इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव कराने और समस्त राजनैतिक क़ैदियों की रिहाई की बात कही गई है। प्रस्ताव में एक समिति के गठन का भी प्रस्ताव है जो देश को होने वाले नुक़सान का अनुमान लगाए और पुनरवास का कार्य आरंभ कराए।
उधर मानवीय सहायता के अंतर्गत ईरान ने चिकित्सा उपकरणों से लैस बीस एंबूलेंस गाड़ियां भेजी हैं। सीरिया के चिकित्सा मंत्री साद नाएफ़ ने ईरान की ओर से दी जाने वाली मानवीय सहायता पर आभर व्यक्त किया है।
..............
166