12 दिसंबर 2012 - 20:30

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के दक्षिण-पश्चिम में स्थित उपनगरीय क्षेत्र क़ताना में आतंकवादी कार बम के विस्फोट में सात बच्चों सहित 16 व्यक्ति हताहत और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए.......

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के दक्षिण-पश्चिम में स्थित उपनगरीय क्षेत्र क़ताना में आतंकवादी कार बम के विस्फोट में सात बच्चों सहित 16 व्यक्ति हताहत और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। समाचार एजेंसी साना ने गुरुवार की सुबह रिपोर्ट में बताया कि दमिश्क़ के दक्षिण-पश्चिम में स्थित क़ताना नगर आतंकवादी कार बम के भीषण विस्फोट से दहल गया। इस रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सरकार से लड़ रहे विदेश समर्थित आतंकवादियों ने दमिश्क़ में एक एलिमेंट्री स्कूल के निकट स्थित सैन्य आवासीय कम्पाउंड को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया। समाचार एजेंसी साना के अनुसार आज सुबह आतंकवादियों ने मीख़ाईल समान स्कूल के सामने विस्फोटक पदार्थ से भरे एक वाहन से रासुन नबआ आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाया। ज्ञात रहे बुधवार को सीरिया में श्रंख्लाबद्ध आतंकवादी विस्फोटों में कम से कम 12 व्यक्ति हताहत हुए थे। कल इससे पूर्व दमिश्क़ के कफ़्र सूसा इलाक़े में सीरियाई गृह मंत्रालय की इमारत के मुख्यद्वार के सामने तीन आतंकवादी बम विस्फोटों में कम से कम 7 व्यक्ति हताहत हुए। सीरियाई सरकार का कहना है कि उनके देश में अशांति का षड्यंत्र विदेश द्वारा रचा गया है और इस बात की रिपोर्टें आ रही हैं कि सीरिया में इस समय दमिश्क़ सरकार से लड़ रहे विद्रोहियों में अधिकांश विदेशी आतंकवादी हैं जिनमें मुख्य रूप से मिस्र, अलजीरिया, सउदी अरब और अफ़ग़ानिस्तान से आए हुए आतंकवादी हैं। 27 नवंबर को सीरियाई समाचार पत्र अलवतन ने 18 देशों के 142 आतंकवादियों के नाम प्रकाशित किए जो सीरियाई सुरक्षा बलों के साथ लड़ाई में मारे गए। इन आतंकवादियों में लगभग 50 सउदी अरब के थे। 29 नवंबर को वाशिंग्टन पोस्ट ने रिपोर्ट दी कि सीरिया में विद्रोहियों ने हालिया दिनों में कांधे पर रख कर फ़ायर किए जाने वाले 40 प्रक्षेपास्त्रिक तंत्र प्राप्त किए हैं कि इसमें से कुछ क़तर ने मुहैया कराए हैं। ......... 166