10 दिसंबर 2012 - 20:30

बड़ी संख्या में अमरीकी सैनिक गोपनीय ढंग से इराक़ पहुंचे हैं। प्रेस टीवी के अनुसार तीन हज़ार अमरीकी सैनिक कुवैत के रास्ते गोपनीय ढंग से इराक़ पहुंच चुके हैं..........

बड़ी संख्या में अमरीकी सैनिक गोपनीय ढंग से इराक़ पहुंचे हैं।  प्रेस टीवी के अनुसार तीन हज़ार अमरीकी सैनिक कुवैत के रास्ते गोपनीय ढंग से इराक़ पहुंच चुके हैं।  इन अमरीकी सैनिकों को सीरिया तथा उत्तरी इराक़ के हालिया परिवर्तनों के दृष्टिगत गोपनीय ढंग से इराक़ भेजा गया है।  प्रेस टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकतर अमरीकी सैनिको को इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत की बलद छावनी तथा अलअंबार प्रांत की अलअसद छावनी में ठहराया गया है।  बताया जा रहा है कि निकट भविष्य में बड़ी संख्या में अन्य अमरीकी सैनिकों को भी इसी प्रकार से इराक़ भेजा जाएगा।  ज्ञात रहे कि वर्ष २००८ में बग़दाद तथा वाशिगटन के बीच होने वाल समझौते के अनुसार वर्ष २०११ के अंत तक इराक़ में मौजूद समस्त अमरीकी सैनिकों को निकल जाना था।  अमरीका का कहना है कि वर्तमान समय में इराक़ में उपस्थित उसके सैनिकों की संख्या बहुत कम है जो कुछ आवश्यक कार्यों के लिए वहां पर रुके हुए हैं।.........166