संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि ईरान क्षेत्र में अमरीकी की वर्चस्ववादी और शत्रुतापूर्ण व्यवहार का मुक़ाबला कर रहा है। संसद सभापति ने देश की नागरिक रक्षा समिति के अधिकारियों से भेंट में कहा कि ईरान क्षेत्र में परमाणु विषय और मानवाधिकार के मुद्दे जैसे विषयों के संबंध में अमरीका और पश्चिम के शत्रुतापूर्ण और वर्चस्ववादी व्यवहारों का मुक़ाबला कर रहा है। उन्होंने इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकियों के वर्चस्ववादी व्यवहार के समक्ष ईरान के डटे रहने की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका, इराक़ पर नियंत्रण करके वैश्विक व्यवस्था की नई परिभाषा पेश करने के प्रयास में था ताकि सैन्य दृष्टिकोण से इसको सुदृढ़ कर सके किन्तु ईरान ने इस संबंध में अमरीका का विरोध किया और इराक़ी राष्ट्र का साथ दिया जिसके परिणाम में अमरीका को पराजय का मुंह देखना पड़ा। डाक्टर अली लारीजानी ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने पर आधारित अमरीका और पश्चिम के मूर्खतापूर्ण व्यवहारों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका और पश्चिम वालों को कुछ महीनों के भीतर ही अपने दृष्टिकोणों के ग़लत होने का आभास हो गया और यह भी आभास हुआ कि उनको इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिली है।............166
9 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 371286
संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि ईरान क्षेत्र में अमरीकी की वर्चस्ववादी और शत्रुतापूर्ण व्यवहार का मुक़ाबला कर रहा है........