9 दिसंबर 2012 - 20:30

रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि सीरिया की सरकार का विद्रोहियों के विरुद्ध रसायनिक शस्त्रों का प्रयोग करने का कोई इरादा नहीं है।

रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि सीरिया की सरकार का विद्रोहियों के विरुद्ध रसायनिक शस्त्रों का प्रयोग करने का कोई इरादा नहीं है।उन्होंने कहा कि सीरिया की सरकार का विद्रोहियों के विरुद्ध रसायनिक शस्त्रों का प्रयोग करने का कोई इरादा व योजना नहीं है बल्कि सबसे बड़ा ख़तरा रसायनिक शस्त्रों तक विद्रोहियों की पहुंच की स्थिति में होगा। उन्होंने कहा कि जो सूचनाएं हमने अमरीकी और यूरोपीय अधिकारियों को दी हैं उनके अनुसार सीरिया की सरकार किसी भी स्थिति में रसायनिक शस्त्रों का प्रयोग करने का इरादा नहीं रखती क्योंकि वह इस विषय की गंभीरता से वह भलिभांति परिचित है। उन्होंने कहा कि उनका देश लीबिया की कहानी सीरिया में दोहराए जाने की अनुमति कभी नहीं देगा। रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि यदि विश्व समुदाय की प्राथमिकता सीरिया की जनता का समर्थन करना है तो उसे सीरिया की जनता की सुरक्षा का समर्थन करना चाहिए किन्तु कुछ देश बश्शार असद को सत्ता से हटाना चाहते हैं और सीरिया की जनता की सुरक्षा की उन्हें कोई परवाह नहीं है।..........166