4 दिसंबर 2012 - 20:30

ईरान के इस्लामी क्रांति सरंक्षक बल आइआरजीसी का कहना है कि मंगलवार को फ़ार्स की खाड़ी में पकड़े गये अमरीकी जासूसी ड्रोन से संपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर ली गई हैं........

ईरान के इस्लामी क्रांति सरंक्षक बल आइआरजीसी का कहना है कि मंगलवार को फ़ार्स की खाड़ी में पकड़े गये अमरीकी जासूसी ड्रोन से संपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर ली गई हैं।आइआरजीसी के जन संपर्क विभाग ने बुधवार को बताया है कि फ़ार्स की खाड़ी में शिकार किये गए अमरीकी स्कैन-ईगल ड्रोन से कि जिसके पंख 3 मीटर लंबे हैं और जिसे बोइंग की एक सहायक कंपनी इन्सिटु ने बनाया है डेटा हासिल कर लिया गया है।विभाग ने कहा है कि पकड़े गये ड्रोन को सैन्य जानकारी और विशेष रूप से ईरान के तेल टर्मिनल से तेल के हस्तांतरण की जानकारी जुटाने के लिए प्रयोग किया गया।बयान में कहा गया है कि पकड़े गये ड्रोन से मिली जानकारी से इस बात का भी पता है कि अमरीकी किसा प्रकार की सूचनाएं जुटाने में लगे हुए हैं।अमरीका द्वारा अपने ड्रोन विमान बेड़े में इस ड्रोन के होने से इनकार करने के संबंध में विभाग ने कहा कि पकड़े गये जासूसी ड्रोन के बारे में अमरीकी प्रतिक्रिया से साबित हो जाता है कि यह मामला अमरीका के लिए कितना महत्वपूर्ण है।    एक साल पहले भी ईरानी सेना ने अमरीकी ड्रोन RQ-170 को उतार लिया था कि जो ईरान के काशमर नगर के ऊपर उड़ान भर रहा था। .......166