फ़ार्स की खाड़ी में ईरान की ओर से अमेरिका के ड्रोन पर कब्जा करने की खबर का अमेरिकी अधिकारियों द्वारा खंडन किए जाने पर इस्लामी इंक़ेलाब के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स सिपाहे पासदारान ने कहा है कि अमेरिकी कमांडर अपने ड्रोन की दोबारा गिनती करें।
सूचना के अनुसार अमेरिकी नौसेना के प्रवक्ता ने ईरान की नौसेना की ओर से स्कैन ईगल ड्रोन विमान पर कब्जा करने का खंडन करते हुए कहा कि इस तरह का एक ड्रोन बहुत समय पहले लापता हो गया था।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार अमेरिकी नौसेना के पांचवें समुद्री बेड़े के प्रवक्ता लेफ़्टनेंट जनरल "जेसन सोलाना" ने हाल के दिनों अपने किसी भी ड्रोन विमान के लापता होने का खंडन करते हुए कहा है कि मध्य पूर्व में सभी अमेरिकी ड्रोन की गिनती हुई है और कोई भी गायब नहीं हुआ है. सोलाना ने कहा कि बहुत समय पहले हम इस प्रकार का ड्रोन खो चुके हैं लेकिन हाल के दिनों में कोई ऐसी घटना घटित नहीं हुई है।
उधर सिपाहे पासदारान के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख ने अमेरिकी कमांडर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिकी अधिकारी निकट भविष्य में अपने ड्रोन की गुमशुदगी की पुष्टि करेंगे और उन्हें चाहिए कि अपने ड्रोन एक बार फिर गिनती करें।
ब्रिगीडेयर जनरल रमज़ान शरीफ ने अमेरिका के इस दावे पर कि यह ड्रोन हमारा नहीं है कहा कि पिछले साल शिकार होने वाले ड्रोन के बारे में पहले अमेरिकीयों ने इसी तरह का दावा किया था लेकिन बाद में कहा कि वह समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमें अच्छी तरह जानते हैं और अगर जरूरत हुई तो ऐसी बात का खुलासा करेंगे जिससे उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी इसलिए उन्हें चाहिए कि पहले अपने ड्रोनों की गिनती करें।
.......
166