28 नवंबर 2012 - 20:30

मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने सीरिया में विदेश समर्थित विद्रोहियों की, किशोरों की सीरियाई सेना के विरुद्ध लड़ाकों, गार्डों और रखवाली करने वालों के रुप में भरती करने के लिए आलोचना की है........

मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने सीरिया में विदेश समर्थित विद्रोहियों की, किशोरों की सीरियाई सेना के विरुद्ध लड़ाकों, गार्डों और रखवाली करने वालों के रुप में भरती करने के लिए आलोचना की है।
न्यूयार्क स्थित ग़ैर सरकारी मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने गुरुवार को कहाः 14 वर्षीय लड़के कम से कम तीन विरोधी गुटों की शस्त्रों को पहुंचाने और निगरानी करने के रूप में सेवा कर चुके हैं जबकि 16 वर्षीय किशोरों ने शस्त्रों के साथ सरकारी सेना के विरुद्ध लड़ने की भूमिका निभाई है।
ह्यूमन राइट्स वॉच ने इस बात का भी उल्लेख किया कि उसने 14-16 वर्ष के किशोरों से इंटरव्यू किया जिन्होंने बताया कि वे दक्षिणी प्रांत दरआ, केन्द्रीय प्रांत हुम्स और तुर्की से मिली उत्तरी सीमा पर मिलिटेंट्स के साथ काम कर चुके हैं।  तीन लड़कों ने कहा कि उन्होंने शस्त्र पहुंचाया जबकि एक ने कहा कि वह हमले में भाग ले चुका है।  
दो और किशोरों ने कहा कि जासूसी और शस्त्रों की आपूर्ति द्वारा सरकार विरोधी बलों की सहायता की है।

........
166