इस्लामी गणतंत्र ईरान के नौसेना के कमांडर ने कहा है कि किसी भी विदेशी समुद्री बेड़े को ईरान के समुद्री सीमा के पास आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
ईरान के नौसेना कमांडर ऐडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने नौसेना के कुछ ताजा युद्धक उपकरणों के विमोचन समारोह के बारे में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इस बात पर बल दिया कि ईरान की नौसेना क्षेत्र में दुश्मन की हर हरकत पर नियंत्रण कर रही है।
उन्होंने इस अवसर पर ईरानी विशेषज्ञों द्वारा युद्धक पंडुबियों की तैयारी की खबर देते हुए कहा कि इससे पहले पनडुब्बी बनाने की तकनीक कुछ देशों के पास थी लेकिन आज इस संबंध में ईरान और इस प्रौद्योगिकी वाले अन्य देशों के बीच कोई अंतर नहीं है।
......
166