27 नवंबर 2012 - 20:30

डाक्टर अली लारीजानी ने बुधवार को इराक़ के संसद सभापति उसामा नुजैफ़ी से बग़दाद में भेंट के दौरान कहा कि अरब संघ का अध्यक्ष होने के नाते इराक़ और गुट निरपेक्ष आंदोलन का प्रमुख होने के नाते इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्रीय मामलों पर प्रभाव डालने की अत्यधिक क्षमता रखते हैं........

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि ईरान व इराक़ क्षेत्र में अत्यंत प्रभावी भूमिका के स्वामी हैं।
डाक्टर अली लारीजानी ने बुधवार को इराक़ के संसद सभापति उसामा नुजैफ़ी से बग़दाद में भेंट के दौरान कहा कि अरब संघ का अध्यक्ष होने के नाते इराक़ और गुट निरपेक्ष आंदोलन का प्रमुख होने के नाते इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्रीय मामलों पर प्रभाव डालने की अत्यधिक क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और इराक़ विभिन्न राजनैतिक, आर्थिक व औद्योगिक क्षेत्रों में एक दूसरे से उचित सहयोग कर सकते हैं। इस भेंट में इराक़ के संसद सभापति उसामा नुजैफ़ी ने भी ईरान व इराक़ के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों की एक दूसरे के देश में आवाजाही में वृद्धि की आवश्यकता पर बल देते हुए आशा जताई कि क्षेत्रीय मामले मुसलमानों के हित में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इसी प्रकार ज़ायोनी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग क्षेत्र में जो आग भड़का रहे हैं उससे एक दिन स्वयं उन्हीं के घर जल उठेंगे। ज्ञात रहे कि ईरान के संसद सभापति डाक्टर लारीजानी इराक़ की तीन दिवसीय यात्रा पर बग़दाद पहुंचे जहां इस देश के उप संसद सभापति ने उनका स्वागत किया।

......
166