सीरिया के रीफ़ दमिश्क़ प्रांत में होने वाले विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रीफ़ दमिश्क़ प्रांत के नहज़ह क्षेत्र में दो विस्फोट हुए जबकि जरमाना में कार बम के दो विस्फोट हुए जिनके परिणाम स्वरूप 44 व्यक्ति हताहत और 70 से अधिक घायल हो गए। यह ऐसी स्थिति में है कि जब प्रांत के दारिया क्षेत्र में आतंकवादियों और सीरियाई सेना के बीच गोलियों का आदान-प्रदान जारी है और सैनिक, आतंकवादियों को क्षेत्र से पीछे ढकेलते जा रहे हैं। सीरियाई सरकार का कहना है कि देश में अशांति का षड्यंत्र विदेशी शक्तियों द्वारा रचा गया है और इस बात की रिपोर्टें आ रही हैं कि सीरिया में इस समय दमिश्क़ सरकार से लड़ रहे विद्रोहियों में अधिकांश विदेशी हैं जिनमें मुख्य रूप से मिस्र, अलजीरिया, सउदी अरब और अफ़ग़ानिस्तान से आए हुए आतंकवादी हैं।
............
166