26 नवंबर 2012 - 20:30

ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने हथियारबंद फ़ौजों की जंगी क्षमता की दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी पर संतोष व्यक्त करते हुए इलाक़े में शांति और स्थिरता के बनाये रखने में नौसेना की भूमिका पर बल दिया है......

ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने हथियारबंद फ़ौजों की जंगी क्षमता की दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी पर संतोष व्यक्त करते हुए इलाक़े में शांति और स्थिरता के बनाये रखने में नौसेना की भूमिका पर बल दिया है। इस्लामी रिपब्लिक ईरान के नेवी चीफ़ और उच्च अधिकारियों ने नौसेना दिवस के हिसाब से आज सप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई से मुलाकात की। इस मुलाक़ात में सुप्रीम लीडर ने इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पाक व बुलंद मक़सद और लक्ष्य हासिल करने में इस्लामी सिस्टम की लगातार कामयाबियों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इलाक़े और दुनिया के हालात पर नज़र डालने से ईरान की पोज़ीशन अच्छी दिखाई देती है। आप ने कहा कि मिडिल ईस्ट के बारे में पश्चिम और ईरान की पालीसियों की समीक्षा करने पर यह स्पष्ट रूप से नज़र आता है कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान की क्षेत्रीय पॉलीसी अपने टार्गेट के नज़दीक पहुंच चुकी है। सुप्रीम लीडर ने इस्लामी रिपब्लिक ईरान के व्यापक समुद्रीय तटों, ख़ास रूप से, ओमान के तट को महान राष्ट्रीय पूंजी बताया और कहा कि सभी अधिकारी समुद्री तटों का स्रा्रटेजिक निगाह से देखें तो यह महत्वपूर्ण और महान एरिया इस्लामी रिपब्लिक ईरान के लिए और अधिक उप्लब्धियों का सूचक बन सकता है।इस मुलाक़ात में सुप्रीम लीडर की स्पीच से पहले ईरानी नौसेना के कमांडर एडमिरल सय्यारी ने नौसेना के मौजूदा और आगामी प्रग्रामों तथा अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में ईरानी पोतों की मौजूदगी के बारे में एक रिपोर्ट पेश की .....166