26 नवंबर 2012 - 20:30

रूसी विदेशमंत्रालय ने सोमवार को अमरीका द्वारा सम्मेलन को रद्द किये जाने के बाद एक बयान जारी करके इस सम्मेलन के महत्व पर बल देते हुए इसके आयोजन की नयी तारीख की घोषणा की मांग की है........

रूस ने सामूहिक विनाश शस्त्र रहित मध्य पूर्व सम्मेलन के लिए नयी तारीख की घोषणा की मांग की है।याद रहे अमरीका ने इस्राईल को बचाने के लिए इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को रद्द कर दिया हे।रूसी विदेशमंत्रालय ने सोमवार को अमरीका द्वारा सम्मेलन को रद्द किये जाने के बाद एक बयान जारी करके इस सम्मेलन के महत्व पर बल देते हुए इसके आयोजन की नयी तारीख की घोषणा की मांग की है। बयान में कहा गया है कि इस सम्मेलन का आयोजन वर्ष २०१० में एनपीटी सम्मेलन  के दौरान, रूस, अमरीका, ब्रिटेन तथा इस समझौते के रक्षक देशों और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव द्वारा लिया गया है। बयान में कहा गया है कि वर्ष २०१० से अब तक सामूहिक विनाश शस्त्र निरोधक सम्मेलनों के आयोजन के लिए व्यापक प्रयास किये गये हैं।याद रहे रसायनिक, जैविक और परमाणु शस्त्र रहित मध्य पूर्व सम्मेलन १८ से २० दिसम्बर तक आयोजित होने वाला था किंतु अमरीका ने सम्मेलन के दौरान इस्राईल की आलोचना के भय से इस सम्मेलन को रद्द कर दिया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने घोषणा की कि उनका देश ऐसे किसी सम्मेलन का समर्थन नहीं करेगा जिसमें क्षेत्र की एक सरकार पर दबाव डाला जाए या उसे अलग थलग किया जाए।  विक्टोरिया नोलैंड ने  इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को रद्द किये जाने  का कारण क्षेत्रीय परिस्थितियों को बताया और कहा कि चूंकि क्षेत्रीय देशों ने इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए रखी गई शर्तों को स्वीकार नहीं किया इसलिए भी सम्मेलन को रद्द कर दिया गया । उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व को परमाणु शस्त्र रहित करने के लिए बुनियादी मतभेद पाए जाते हैं। याद रहे  अमेरिका की ओर से इस सम्मेलन को रद्द कर दिया है लेकिन यह घोषणा नहीं की गई है कि सम्मेलन के आयोजन की अगली तिथि होगी या सम्मेलन का आयोजित ही नहीं होगा।.....166