अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की मजलिस शोराए इस्लामी (संसद) के स्पीकर डॉ. अली लारीजानी ने कहा है कि आशूरा मुसलमानों और पूरी इंसानियत के लिए अमर संदेश है। उन्होंने आज तुर्की के शहर इस्तांबुल में हुसैनी अज़ादारों को संबोधित करते हुए कहा कि आशूरा, मुसलमानों और पूरी इंसानियत को स्वतंत्रता और आज़ादी का संदेश देता है और दुनिया को इस समय, ज़बरदस्ती क़ब्ज़ा करने वाले सिस्टम और अंतरराष्ट्रीय जायोनिज़्म से निपटने के लिए पहले से कहीं अधिक आशूरा के नई ज़िंदगी देने वाले पाठों की जरूरत है। ईरान की मजलिस शोराए इस्लामी के अध्यक्ष ने कहा कि ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में गज़्ज़ा आठ दिन के युद्ध में प्रतिरोध की गर्व योग्य सफलता से यह ग़ासिब सरकार, अपनी मौत आप मर जाईगी। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि मुसलमानों में एकता व गठबंधन अमेरिका और इस्राइल के सभी षड्यंत्रों पर जीत दिला सकती है कि क्षेत्र के सभी देशों को चाहिए कि होशियारी का प्रदर्शन करें और अमरीका, इसराइल की नीतियों का खिलौना न बनें।.........166
23 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 367373
ईरान की मजलिस शोराए इस्लामी (संसद) के स्पीकर डॉ. अली लारीजानी ने कहा है कि आशूरा मुसलमानों और पूरी इंसानियत के लिए अमर संदेश है..........