डाक्टर अहमदी नेजाद ने ज़ायोनी शासन के विरुद्ध फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आंदोलन की महाविजय की सराहना करते हुए कहा है कि ज़ायोनी अपने पतन की कगार पर पहुंच गए हैं।उन्होंने शनिवार को फ़िलिस्तीनी जनता द्वारा प्रजातांत्रिक ढंग से चुने गए प्रधान मंत्री इस्माईल हनीया से टेलीफ़ोन पर बातचीत में कहाः ज़ायोनी अपने पतन की कगार पर पहुंच गए हैं और उनके पास फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के परम अधिकार को मानने के सिवा कोई और मार्ग नहीं है। डाक्टर अहमदी नेजाद ने कहा कि ग़ज़्ज़ा की जनता और प्रतिरोध आंदोलनों द्वारा चुना गया मार्ग, पूरे फ़िलिस्तीन को स्वतंत्रता व गौरव दिलाएगा।इस अवसर पर इस्माईल हनीया ने ज़ायोनी शासन के फ़िलिस्तीनी जनता पर पाश्विक हमले के विरुद्ध ईरानी राष्ट्र व सरकार के दृष्टिकोण के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी जनता अपने सिद्धांतों पर डटी है और वह उससे कभी पीछे नहीं हटेगी।यद्यपि मिस्र की मध्यस्थता से ग़ज़्ज़ा और ज़ायोनी शासन के बीच युद्ध विराम हो गया किन्तु ज़ायोनी सेना ने शुक्रवार को इस युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए ग़ज़्ज़ा पट्टी के ख़ान यूनुस नगर के ख़ूज़ा गांव पर हमला कर दिया जिसमें एक फ़िलिस्तीनी शहीद और 19 अन्य घायल हो गए।.........166
23 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 367368
डाक्टर अहमदी नेजाद ने ज़ायोनी शासन के विरुद्ध फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आंदोलन की महाविजय की सराहना करते हुए कहा है कि ज़ायोनी अपने पतन की कगार पर पहुंच गए हैं.........