ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद ने ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में ग़ज़्ज़ावासियों के प्रतिरोध की सराहना की है। राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद ने ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में ग़ज़्ज़ावासियों के आठ दिवसीय कड़े प्रतिरोध को उसकी शक्ति में निरंतर हो रही वृद्धि और इस्राईल के पतन का सूचक बताया है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव सईद जलीली ने एक बयान जारी करके इस्राईल के मुक़ाबले में ग़ज़्ज़ा वासियों के कड़े प्रतिरोध की सराहना करते हुए कहा है कि इससे पहले ३३ दिवसीय और उसके बाद २२ दिवसीय युद्ध में पराजय के पश्चात इसबार ज़ायोनी शासन ने आठ दिनों में ही अपनी पराजय स्वीकार कर ली। सईद जलीली ने कहा कि यह बात ज़ायोनी शासन के दिन प्रतिदिन कमज़ोर होने और प्रतिरोध के दिन प्रतिदिन सशक्त होने की परिचायक है। उन्होंने अपने इस बयान में फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईल का समर्थन करने वाले पश्चिमी देशों और अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान विगत की भांति भविष्य में भी प्रतिरोध का समर्थन करता रहेगा।.......166
22 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 367156
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद ने ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में ग़ज़्ज़ावासियों के प्रतिरोध की सराहना की है.......