21 नवंबर 2012 - 20:30

तालेबान ने बुधवार को काबुल में अमरीकी दूतावास के निकट होने वाले विस्फोट का दायित्व स्वीकार किया है........

तालेबान ने बुधवार को काबुल में अमरीकी दूतावास के निकट होने वाले विस्फोट का दायित्व स्वीकार किया है।  काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि तालेबान के लड़ाकों ने काबुल में अमरीकी दूतावास के निकट अमरीकी गुप्तचर सेवा सीआएई के कार्यालय पर आक्रमण किया है।  तालेबान प्रवक्ता का कहना है कि इस आक्रमण में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।  इस आक्रमण के तुरंत बाद तालेबान तथा अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षाबलों और अमरीकी सैनिकों के बीच झड़पें आरंभ हो गईं जो लंबे समय तक चलीं।  इससे पूर्व अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को प्रातः काबुल के डिप्लोमैटिक क्षेत्र में विस्फोट होने तथा दो लोगों के मारे जाने की सूचना दी थी।  सदीक़ सदीक़ी ने कहा कि इस आक्रमण में एक कंपनी का चौकीदार और एक आम नागरिक मारे गए।

..........
166