रूस के उप विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध सैनिक कार्यवाही की धमकी देना आग से खेलना है और इस देश के साथ परमाणु मुद्दे पर वार्ता का कोई विकल्प नहीं है।रूसी सूत्रों के अनुसार गुट पांच धन एक में रूस के प्रतिनिधि और इस देश के उप विदेश मंत्री सर्गई रेयाबकोफ ने ब्रसल्ज़ में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर गुट पांच धन एक के विदेशमंत्रियों की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि ईरान को सैन्य आक्रमण की धमकी देने से इस देश के साथ वार्ता की प्रक्रिया को नुक़सान पहुंचेगा।उन्होंने कहा कि यह स्थिति, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीक़ा की वर्तमान परिस्थितियों तथा एक के बाद अन्य देशों में उभर रही अशांति के दृष्टिगत अत्याधिक ख़तरनाक है और इन हालात में आग से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए बल्कि पूरी सतर्कता के साथ काम करना चाहिए और यह एसा विषय है जिसकी ओर हमने सदैव ही अपने पश्चिमी मित्रों का ध्यान आकृष्ट किया है।रूस के उप विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का एकमात्र समाधान वार्ता है और यह बड़ी अच्छी बात है कि गुट पांच धन एक के भीतर और ईरान में भी लोग इस तथ्य से भलीभांति अवगत हैं और वार्ता के महत्व को समझते हैं।गुट पांच धन एक के सदस्य देशों के विदेशमंत्रियों ने बुधवार को ब्रसल्ज़ में वार्ता के बाद ईरान के साथ परमाणु वार्ता जारी रखने पर प्रतिबद्धता जतायी है। गुट पांच धन एक में सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों के अलावा जर्मनी शामिल है।..........166
21 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 366949
रूस के उप विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध सैनिक कार्यवाही की धमकी देना आग से खेलना है और इस देश के साथ परमाणु मुद्दे पर वार्ता का कोई विकल्प नहीं है............