20 नवंबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने ज़ायोनी शासन के हाथों ग़ज़्ज़ा पट्टी के फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार की निंदा करते हुए विश्व समुदाय से ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के हमले रुकवाने की मांग की है..........

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने ज़ायोनी शासन के हाथों ग़ज़्ज़ा पट्टी के फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार की निंदा करते हुए विश्व समुदाय से ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के हमले रुकवाने की मांग की है।मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में गुट 8 मंत्रिमंडल परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए ग़ज़्ज़ा पट्टी की दुखद घटनाओं और मुसलमान भाई बहनों की हत्या पर आधारित ज़ायोनी शासन की अमानवी कार्यवाही पर खेद प्रकट किया और इस सिलसिले में ज़ायोनी शासन के अत्याचारों की कड़ी निंदा की। उन्होंने दुनिया के लोगों के सामने कई सामूहिक समस्याओं और चुनौतियों की ओर इशारा करते हुए गरीबी दूर करने, खाद्य सुरक्षा, संगठन के सदस्य देशों के बीच व्यापार में विकास और आधुनिक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर ग्रुप 8 सदस्य देशों के ध्यान देने पर ताकीद की। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, गुट 8 के दायरे में क्षेत्रीय देशों के विकास और प्रगति के लिए वैश्विक सहयोग में विस्तार को महत्व देता है।ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही गुट 8 मंत्रिमंडल परिषद की 15वीं बैठक में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गए हैं।.......166