20 नवंबर 2012 - 20:30

पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर ने अपने संबोधन में सबसे पहले गज़्ज़ा में जारी इस्राईल के अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे अमानवीय कार्य बताया................

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर ने ग़ज़्ज़ा में जारी ज़ायोनी शासन के अत्याचारों की कड़ी निंदा की है।प्राप्त सूचना के अनुसार आज इस्लामाबाद में गुट 8 मंत्रिमंडल परिषद की बैठक आयोजित हुई जिसमें परिषद की अध्यक्षता अगले दो वर्षों के लिए पाकिस्तान को सौंपी गई। पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर ने अध्यक्षता संभालने के बाद बैठक को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में सबसे पहले गज़्ज़ा में जारी इस्राईल के अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे अमानवीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले मानवता के खिलाफ हैं और इस कठिन समय में हम गज्ज़ा के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के लिए क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहिए, पाकिस्तान अफगानिस्तान में शांति चाहता है और अब समय आ गया है कि विकास की नई मंजिलों की ओर कदम बढ़ाया जाए।.......166