अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार जायोनियों की एक बस में विस्फोट से कम से कम 25 ज़ायोनी घायल हुए हैं।
अल-आलम ने ज़ायोनी सूत्रों का हवाला देते हुए घोषणा की कि तेल अवीव में जायोनियों की एक बस में आज बम विस्फोट किया गया जिसके परिणाम स्वरूप 25 ज़ायोनी घायल हुए जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जाती है।
इससे पहले लेबनान के अल-मिनार टीवी ने भी इस विस्फोट की सूचना दी थी।
अक़सा टीवी ने भी इस विस्फोट की पुष्टि करते हुए घोषणा की कि दो ज़ायोनी हताहत और 21 अन्य घायल हुए जबकि विस्फोट करने वाला भी भागने में कामयाब हुआ। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शोहदा ए अक़सा ब्रिगेड ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
.......
166