20 नवंबर 2012 - 20:30

इलाक़े के हालिया आंदोलनों के बाद फ़िलिस्तीन के गुटों की क़तर से निकटता (जैसा कि हमास के कुछ मिम्बर्स का भी यही ख़्याल था) फ़िलिस्तीन के लिए अच्छी साबित नहीं हुई है...................

इलाक़े के हालिया आंदोलनों के बाद फ़िलिस्तीन के गुटों की क़तर से निकटता (जैसा कि हमास के कुछ मिम्बर्स का भी यही ख़्याल था) फ़िलिस्तीन के लिए अच्छी साबित नहीं हुई है।रिपोर्ट के अनुसार क़तर के अमीर अपने हालिया ग़ज़्ज़ा दौरे के दौरान वास्तव में इस्राईल के लिए जासूसी मिशन पर थे जहां उन्होंने हमास के कई नेताओं खासकर हथियारबंद बटालियन के कमांडरों को घड़ियाँ और कलम उपहार में दिए थे और इसी सफ़र के दौरान क़तर के अमीर और उनकी पत्नी मूज़ह ने कई संवेदनशील (सेंसेटिव) जगहों का दौरा किया था और इस सफ़र के तुरंत बाद ज़ायोनी फ़ौज ने उन जगहों और फ़ौजी ठिकानों तथा हमास के प्रमुख नेताओं और कमांडरों का पता लगाया और हालिया हमले के दौरान उनके ठिकानों को निशाना बनाया गया।फिलिस्तीनी मैगज़ीन अल-मिनार ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से लिखा है कि क़तर के अमीर ने अपने ग़ज़्ज़ा दौरे में हमास के प्रमुख नेताओं को घड़ियाँ और कलम बतौर गिफ़्ट दिए थे जिनमें ज़ायोनी सैटेलाइट को सूचना देने वाले संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरण स्थापित हैं और उनके द्वारा इन नेताओं का पीछा किया जा सकता है और उनके ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है।इन रिपोर्टों के अनुसार शहीद इज़्ज़ुद-दीन कस्साम बटालियन के उप कमांडर शहीद अहमद अलजबरी को कतर के राजा की कातिल गाड़ी के माध्यम से ज़ायोनी विमान ने निशाना बनाकर शहीद किया है और यह स्पष्ट रूप से पता चल चुका है कि दोहा में मुहम्मद बिन अबदुल वह्हाब मस्जिद बनाने के बाद वहाबी दुनिया का नेतृत्व सऊदियों से लेने का ऐलान करने वाले कतर के राजा 2008 की तरह अब भी इस्राईल के अपराध में बराबर के भागीदार हैं।इन रिपोर्टों के अनुसार कतर के अमीर के हालिया फ़िलिस्तीन के सफ़र का मक़सद यह था कि इस्राईल ग़ज़्ज़ा पर कब्जा करने और ग़ज़्ज़ा के लोगों को जॉर्डन के राजा का तख्ता उलट जाने के बाद, इस देश में बसाएँ जिसके राजा अब्दुल्लाह सानी के खिलाफ जनांदोलन ज़ोरों पर है और मानो कतर के राजा जॉर्डन के राजा के खिलाफ भी जंग में बिज़ी हैं।अलमिनार ने एक राजनयिक माध्यम के हवाले से लिखा है कि कतर की मदद से अहमद अलजबरी की हत्या से 12 घंटे पहले ज़ायोनी हुकूमत ने अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से ग़ज़्ज़ा पर हमले की मंजूरी लेते हुए कहा था कि उसकी फ़ौज ग़ज़्ज़ा में एक अहेम निशाने को टार्गेट करना चाहती है और ओबामा ने इस प्लानिंग का स्वागत किया था।अलजबरी की शहादत के बाद ज़ायोनी प्राइममिनिस्टर के दफ़तर ने कतर के राजा हम्द बिन खलीफा और विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री हम्द बिन जबर को फोन किया था और उनसे ग़ज़्ज़ा में युद्ध विराम के बारे में बातचीत की थी। मानो ज़ायोनी शासन को उम्मीद थी कि ग़ज़्ज़ा में हमास के मुजाहेदीन कतर के शीशे में उतर चुके होंगे और जो भी कतर के अमीर या विदेश मंत्री निर्देश देंगे वह उस पर करेंगे।अलजबरी की शहादत के बाद नितेन याहू के दफ़्तर से कतर के राजा को कहा गया था कि वह तुरंत संघर्ष विराम के लिए क़दम उठाएं वरना जंग जारी रहने के कारण एरिये में आग भड़क सकती है।इस यूरोपीय राजनयिक ने साप्ताहिक अलमिनार को बताया कि याहू के दफ़्तर से टेलीफोन संपर्क के बाद कतर के राजा ने मिस्र के कुछ अधिकारियों और हमास के नेताओं से संपर्क किया और कहा: "जो कुछ हुआ सो हुआ और खत्म हुआ अब जंग बंद होनी चाहिए और हमास को कोई प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए। लेकिन इज़्ज़ुद्दीन कस्साम बटानियन के कमांडरज़ और हमास के कुछ राजनीतिक नेताओं ने कतर का सुझाव सख्ती से खारिज कर दिया और यहां तक कुछ नेताओं ने कतर के साथ संबंध काट लेने की मांग की क्योंकि उनके अनुसार कतर के अधिकारी इसराइल की कठपुतली और जायोनियों की नीतियों को लागू करने में लगे हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार फिलिस्तीनी सूत्रों ने खुलासा किया है कि अमीरे कतर ने हालिया गज़्ज़ा दौरे में इस्माइल हनिया से कहा था कि वह ईरान के साथ अपने संबंधों को ख़त्म करें, इसराइल के खिलाफ हथियारबंद संघर्ष का सिलसिला भी ख़त्म कर दें।फ़िलिस्तीन के निर्वाचित प्रधानमंत्री इस्माइल हनिया ने कतर के अमीर के सुझाव को खारिज कर दिया जिससे दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले कतरी राजा ने अपना दौरा कुछ घंटों में ही समाप्त कर दिया और हमास को दिए गए साठ करोड़ डॉलर की सहायता के वायदे से मुकर गए और कहा कि वह हमास को केवल पैंतीस करोड़ डॉलर दे सकते हैं।जानकारों का कहना है कि दो दिनों की यात्रा कुछ ही घंटों में खत्म करने का मतलब यही है कि कतर के अमीर अपना मक़सद हासिल कर चुके थे और ग़ज़्ज़ा में प्रमुख नेताओं के ठिकानों का पता लगा चुके थे इसलिए वह कुछ ही घंटों में यहूदी राज्य के हमले के लिए रास्ता हमवार कर चुके थे।...........166