ज़ायोनी सैनिकों ने एक बार फिर ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमला कर 5 और फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया।फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने खान यूनुस के पूर्वी क्षेत्रों को निशाना बनाया जिसके परिणाम स्वरूप दो फिलिस्तीनी शहीद हुए। उधर रफह पर ज़ायोनी सेना के मिसाइल हमले में तीन फिलिस्तीनी शहीद हुए। प्रेस टी वी के अनुसार ताजा शहादतों से पिछले एक सप्ताह से ग़ज़्ज़ा पट्टी पर जारी ज़ायोनी आक्रामकता में शहीद होने वालों की संख्या 140 हो गई है।ज़ायोनी सैनिकों के युद्धक विमानों ने इसी तरह ग़ज़्ज़ा के अबू खज़रह क्षेत्र में स्थित सरकारी इमारतों पर हमला कर कई फिलीस्तीनियों को घायल कर दिया।अल-आलम ने भी घोषणा की कि ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के बैते लाहिया और बैत हानून क्षेत्रों पर सख़्त गोलाबारी की है। ज़ायोनी सैनिकों ने तीसरी बार खान यूनुस पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाया जबकि ग़ज़्ज़ा के पश्चिमी क्षेत्र पर हवाई हमले की सूचना है।दूसरी ओर फिलिस्तीनी लोगों ने ज़ायोनी हमलों के जवाब में बीते कल फ़िलिस्तीन के विभिन्न शहरों में 224 रॉकेट फायर किए। अल-अक़सा टीवी के अनुसार तेल अवीव के "रेशतोन लेतसियोन" क्षेत्र पर कस्साम बटालियन के रॉकेट हमले में दो ज़ायोनी मारे गए।.......166
20 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 366490
फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने खान यूनुस के पूर्वी क्षेत्रों को निशाना बनाया जिसके परिणाम स्वरूप दो फिलिस्तीनी शहीद हुए।.....