इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना के ख़ातमुल अंबिया एयर डिफेंस मुख्यालय के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईली ने कहा है कि अवैध अतिग्रहित ज़ायोनी शासन में ईरान से मुक़ाबला करने का साहस नहीं है। उन्होंने ईरान के सहर टीवी की फ़्रांसीसी सेवा से बात करते हुए कहा कि ईरान का प्रतिरक्षा उपकरण, शत्रुओं की धमकियों और समय की आवश्यकता के अनुरूप बेहतर और शक्तिशाली बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान, इस्राईल के किसी भी संभावित अतिक्रमण के उत्तर में किसी भी सीमा को दृष्टिगत नहीं रखेगा और इस अवैध शासन के अधिकारी इस परिणाम पर पहुंचे हैं कि शाब्दिक धमकियों के अतिरिक्त उनमें किसी भी कार्यवाही की शक्ति नहीं है। उन्होंने ईरान में मुदाफ़ेआने आसमाने विलायत-4 सैन्य अभ्यास के बारे में कहा कि यह सैन्य अभ्यास सफल रहे और अभ्यास के दौरान समस्त लक्ष्य प्राप्त कर लिए गये। ...........166
20 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 366488
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना के ख़ातमुल अंबिया एयर डिफेंस मुख्यालय के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईली ने कहा है कि अवैध अतिग्रहित ज़ायोनी शासन में ईरान से मुक़ाबला करने का साहस नहीं है............