सीरिया के अशांत उत्तरी शहेर हलब में अमेरिका और अरब मुल्कों के समर्थित आतमकवादियों ने पश्चिम समर्थित कथित सीरियन नेश्नल काउंसिल को मानने से इंकार कर दिया है कि जिसका पश्चिम ने सीरिया के विद्रोहियों और विपक्षी ताक़तों को एकजुट करने के लिए समर्थन किया था।सोमवार को इंटरनेट पर जारी एक फ़ूटेज में विद्रोहियों ने पश्चिम समर्थित विपक्षी धड़े के अस्तित्व को षड्यंत्र बताते हुए इसकी निंदा की।इस फ़ूटेज में एक अज्ञात व्यक्ति विद्रोहियों का संदेश पढ़ते हुए दिखाई दे रहा है जिसमें 13 विद्रोही गुटों के नाम हैं जो पश्चिम समर्थित गठजोड़ को मानने से इंकार कर रहे हैं। पढ़ने वाला व्यक्ति लगभग बीस लोगों के साथ बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।ज्ञात रहे पश्चिम समर्थित सीरियन नेश्नल काउंसिल 11 नवंबर को ऐसी स्थिति में बनी कि सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद के विरोधी गुट, उन्हें सत्ता से हटाने के लिए एक व्यापक गठजोड़ बनाने पर सहमत हुए और उन्होंने अपने समर्थकों से और विकसित शस्त्र मुहैया करने की अपील की। इस गठजोड़ को सबसे पहले अरब लीग और फ़ार्स खाड़ी के छह देशों ने मान्यता दी और फिर तुर्की ने इसे मान्यता दी।पश्चिमी देशों में सबसे पहले फ़्रांस ने इस गुट को मान्यता दी। अमरीका और योरोपीय संघ ने भी इस गुट का समर्थन करने की घोषणा की है किन्तु अभी तक इसे मान्यता नहीं दी है।ज्ञात रहे पश्चिमी देश सीरिया में विद्रोहियों को शस्त्र और आतंकवादी भेज रहे हैं।ईरान और रूस ने विद्रोहियों को शस्त्र दिए जाने की ओर से चेतावनी दी है।.............166
सीरिया में सऊदी अरब और क़तर का षड़यंत्रः
हलब के विद्रोहियों का सीरियन नेश्नल काउंसिल को मानने से इंकार
20 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 366485
सीरिया के अशांत उत्तरी शहेर हलब में अमेरिका और अरब मुल्कों के समर्थित आतमकवादियों ने पश्चिम समर्थित कथित सीरियन नेश्नल काउंसिल को मानने से इंकार कर दिया है कि जिसका पश्चिम ने सीरिया के विद्रोहियों और विपक्षी ताक़तों को एकजुट करने के लिए समर्थन किया था............