अफ़ग़ानिस्तान में फ्रांसीसी सेना ने कपीसा प्रांत में अपना अभियान समाप्त कर दिया है।कपीसा प्रांत में तैनात फ्रांसीसी सेना का कहना है कि अंतिम 400 सैनिक भी निजराब छावनी से मंगलवार को रवाना हो गए। इसके बाद अफ़ग़ानिस्तान में फ़्रांस के 2000 सैनिक रह जाएंगे जिनमें सात सौ सैनिक इसी वर्ष के अंत तक तथा शेष वर्ष 2013 के ग्रीष्मकाल तक फ़्रांस लौट जाएंगे। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांदे ने अपने अमरीकी समकक्ष बाराक ओबामा से वाइट हाउस में अपनी मुलाक़ात में कहा था कि इसी वर्ष के अंत तक फ्रांस अपने सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से वापस बुला लेगा। उन्होंने इस मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि सैनिकों की वापसी का निर्णय एसा है जिस पर कोई वार्ता नहीं हो सकती।............166
20 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 366483
अफ़ग़ानिस्तान में फ्रांसीसी सेना ने कपीसा प्रांत में अपना अभियान समाप्त कर दिया है............