20 नवंबर 2012 - 20:30

फ़िलिस्तीन के जिहादे इस्लामी के फ़ौजी विभाग ने एक बयान जारी करते हुए ईरानी मिज़ाइलों से तिल अवीव को निशाना बनाने की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की है............

फ़िलिस्तीन के जिहादे इस्लामी के फ़ौजी विभाग ने एक बयान जारी करते हुए ईरानी मिज़ाइलों से तिल अवीव को निशाना बनाने की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की है। 
इस संक्षिप्त बयान में आया हैः क़ुद्स बटालियन ने फ़ज्र 5 नामक मिज़ाइल से तिल अवीव को निशाना बनाया और इसके नतीजे में जो ज़बरदस्त विस्फ़ोट हुआ उसने पूरे शहेर को हिला कर रख दिया।
इस बयान में ग़ासिब जायोनियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया है कि इससे भी बड़े हमले के इंतेज़ार में रहो। इसी तरह फ़िलिस्तीन की जिहादे इस्लामी की साइट में एक दूसरे बयान में कहा गया है कि इस ग्रुप के प्रवक्ता अबू अहमद ने वचन दिया है कि जब तक इस्राईल फ़िलिस्तीनी जनता के ख़िलाफ़ अपना अतिक्रमण जारी रखेगा उसे इससे ज़्यादा चमत्कार देखने को मिलेगें।
डिमोना एटमी सेंटर के 40 किमी अंदर तक हिज़्बुल्लाह के ईरानी ड्रोन के घुसने के मात्र एक महीने बाद क़स्साम बटालियन के दसियों मिज़ाइलों ने जुमेरात और जुमे के दिन जायोनी शासन की राजधानी तिल अवीव को हिला कर रख दिया।
याद रहे ब्रिटिश न्यूज़ पेपर संडे टाइम्ज़ ने इस्राईल के सिक्योरिटी अफ़सरों के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि हिज़्बुल्लाह के ड्रोन विमान अय्यूब ने इस्राईल के सेंसेटिव प्रतिष्ठानों के फ़ोटो लिए हैं और इन प्रतिष्ठानों में इस्राईल का मेन एटमी सेंटर डिमोना भी शामिल है।
सुरक्षा सूत्रों ने बताया था कि चालक रहित ड्रोन विमान ने अमरीकी और इस्राईली फ़ौजों के संयुक्त अभ्यास के लिए जारी तैयारियों के फ़ोटो भेजे हैं जबकि वह इस्राईल के बैलेस्टिक मिसाइल के सेंटर्स, सैनिक हवाई अड्डों और संभवतः डिमोना एटमी प्लांट के फ़ोटो अपने कंट्रोल रूम को भेजने में कामयाब हुआ है।
इस्राईली मैगज़ीन इस्राईल डिफ़ेन्स ने भी अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि आने वाले दिनों में इस घटना का अधिक ब्योरा सामने आएगा। मैगज़ीन का कहना था कि हमें हिज़्बुल्लाह लेबनान के जनरल सेक्रेटरी सैयद हसन नसरुल्लाह के बयानों को ध्यान से सुनना चाहिए क्योंकि जब उन्होंने ज़मीन और समंदर पर मिसाइल गिरने की बात कही थी तो वास्तव में यही हुआ था।
इस्राईली मीडिया में आई रिपोर्टों में कहा गया था कि इस्राईली फ़ौज, अपने राडार सिस्टम में बदलाव लाने पर विचार कर रही है।
इसी तरह जुमे के दिन जो मिजाइल तिल अवीव पर दाग़े गए हैं वह इस्राईली सूत्रों के अनुसार ईरान से सम्बंधित हैं इन हमलों के नतीजे में जैसा कि क़स्साम बटालियन का कहना है कि इस्राईली कनेसेट की तरफ़ भी दाग़े गए हैं, पहली बार तिल अवीव में ख़तरे की घंटी बजती दिखाई दी और इस्राईली प्रधानमंत्री नितेनयाहू को पनाहगाह में जाना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह 400 से अधिक मिज़ाइलें इस्राइल की तरफ़ दाग़ी गई हैं। कल शाम को भी क़स्साम बटालियन ने ऐलान किया था कि एक इस्राईली लड़ाकू विमान को फ़िलिस्तीन की ज़मीन पर मार गिराया है।

..........
166