20 नवंबर 2012 - 20:30

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के प्रेसीडेंट ने मिस्र के प्रेसीडेंट से इलाक़े की स्थिति ख़ास कर फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर टेलीफोनी बातचीत की।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के प्रेसीडेंट ने मिस्र के प्रेसीडेंट से इलाक़े की स्थिति ख़ास कर फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर टेलीफोनी बातचीत की।इरना की रिपोर्ट के अनुसार प्रेसीडेंट डाक्टर अहमदीनेजाद ने मिस्र के प्रेसीडेंट मोहम्मद मुरसी से बातचीत में ग़ज़्ज़ा में शांति और स्थिरता के बनाये रखने के लिए की गई कोशिशों को सराहते हुए कहा कि यह हमारी इंसानी और दीनी ज़िम्मेदारी है कि ग़ज़्ज़ा के निहत्थे लोगों के नरसंहार को रुकवाने और इस एरिये और इसी तरह पूरे फ़िलिस्तीन में शांति बनाये रखने के लिए कोशिशें जारी रखें।गुट निरपेक्ष आंदोलन के प्रमुख डॉ. महमूद अहमदीनेजाद ने ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी हमले के बारे दुनिया भर की क़ौमों की गंभीर चिंता का उल्लेख करते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा में जारी खून ख़राबे को रुकवाने के लिए तत्काल कदम उठाने और ज़ायोनी हमले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों से सुझाव और सलाह द्वारा ख़ास योजना तैयार करने की जरूरत है।इस बातचीत में मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने ग़ज़्ज़ा पर जारी ज़ायोनी हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कई देशों के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर ज़ायोनी हमले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमति बनाने की कोशिश की है।.........166