20 नवंबर 2012 - 20:30

फ़िलिस्तीन की निर्वाचित सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अलकदरह के अनुसार ज़ायोनी शासन के जंगी जहाज़ों ने सुबह सवेरे फिर ग़ज़्ज़ा पर हमला कर तीन फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया जिनमें 5 वर्षीय बच्चा रामा अलशंदी भी शामिल है........

ग़ज़्ज़ा पर जारी ज़ायोनी शासन के हमले में 5 वर्षीय बच्चे रामा अल-शंदी समेत तीन फिलिस्तीनी शहीद हो गए।फ़िलिस्तीन की निर्वाचित सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अलकदरह के अनुसार ज़ायोनी शासन के जंगी जहाज़ों ने सुबह सवेरे फिर ग़ज़्ज़ा पर हमला कर तीन फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया जिनमें 5 वर्षीय बच्चा रामा अलशंदी भी शामिल है।ताजा शहादतों से फिलिस्तीनी शहीदों की कुल संख्या 81 हो गई जबकि ज़ायोनी हमलों में घायल हुए लोगों की संख्या भी 800 से अधिक हो गई जिनमें अक्सर बच्चे, महिलाएं और बूढ़े लोग हैं।उधर ज़ायोनी शासन ग़ज़्ज़ा पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है और ज़ायोनी सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने चालीस हज़ार से ज़्यादा रिजर्व सेनाओं को तलब किया है।इस बीच फ़िलिस्तीन की निर्वाचित सरकार के प्रमुख इस्माइल हनिया ने विश्व समुदाय से मांग की कि फिलिस्तीनियों के बारे में अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। उन्होंने ग़ज़्ज़ा के मज़लूम लोगों पर ज़ायोनी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा के निहत्थे लोगों के खिलाफ ज़ायोनी अपराधों के कारण अपनी ज़मीन से जायोनियों को निकालने के लिए हमारी कार्रवाई और तेज हो गई है।.............166