फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध हमास के राजनीतिक मामलों के प्रमुख खालिद मशअल ने कहा है कि फिलिस्तीनी जनता कभी भी ईरान के समर्थन और उसकी मदद को भूल नहीं सकती है।रिपोर्ट के अनुसार खालिद मशअल ने सोमवार को मिस्र की राजधानी क़ाहिरा में ईरान से संबंध के बारे में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान ने फ़िलिस्तीन की बहुत मदद की है और ईरान के साथ हमास के संबंध जारी रहेंगे।खालिद मशअल ने इस सवाल के जवाब में कि यह आंदोलन यानि हमास ईरान और सीरिया से जुड़ा हुआ है कहा कि यह आंदोलन ईरान, सीरिया, मिस्रइस्लामी रिपब्लिक ईरान, इस्लामी इंक़ेलाब के बाद से हमेशा फिलिस्तीनी लोगों का हिमायती रहा है ताकि वह अपने हनन किए गए अधिकार हासिल करें और ईरान ने फ़िलिस्तीन के मुद्दे को ज़िन्दा रखा है।इस्लामी इंक़ेलाब के संस्थापक हज़रत इमाम खुमैनी (रह) ने रमज़ान के मुबारक व पाक महीने के आख़री शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस का नाम देकर फ़िलिस्तीन के मुद्दे को इंटर-नेशनल मुद्दा बना दिया।इसी बीच ईरान की सशस्त्र सेना के कमांडर बिगरेडियर जनरल हसन फिरोज़ाबादी ने कहा है कि ईरान, ज़ायोनी दुश्मन का सामना करने के लिए ग़ज़्ज़ा के मज़लूम लोगों की हर तरह की मदद करेगा।जनरल फिरोज़ाबादी ने सोमवार को एक इंटरव्यू में बल देकर कहा कि इस बात के मद्देनजर कि ज़ायोनी सेना ग़ज़्ज़ा पट्टी में सैकड़ों बेगनाहों का खून बहा रही है, इस्लामी देशों की ओर से ग़ज़्ज़ा पट्टी के लोगों का समर्थन जरूरी है।या क़तर का नहीं बल्कि पूरी मुस्लिम क़ौम से सम्बंधित है।.........166
20 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 366471
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध हमास के राजनीतिक मामलों के प्रमुख खालिद मशअल ने कहा है कि फिलिस्तीनी जनता कभी भी ईरान के समर्थन और उसकी मदद को भूल नहीं सकती है.......