17 नवंबर 2012 - 20:30

फ़िलिस्तीनी क्षेत्र ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के बर्बरतापूर्ण आक्रमणों में बच्चों और महिलाओं सहित 70 लोग शहीद हो चुके हैं जबकि घायलों की संख्या 600 से अधिक बतायी जाती है।........

फ़िलिस्तीनी क्षेत्र ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के बर्बरतापूर्ण आक्रमणों में बच्चों और महिलाओं सहित 70 लोग शहीद हो चुके हैं जबकि घायलों की संख्या 600 से अधिक बतायी जाती है।
उत्तरी ग़ज़्ज़ा के नस्र नामक क्षेत्र पर इस्राईल के ताज़ा आक्रमण में एक ही परिवार के 11 लोग मारे गए जिनमें ११ महीने की नवजात शिशु भी शामिल है। जबकि बीस अन्य घायल हो गए। आक्रमण में एक घर को निशाना बनाया गया।
बुरैज और बैत हानून नामक क्षेत्रों पर भी ज़ायोनी सेना के आक्रमण में तीन बच्चे शहीद हुए। शुजाइया क्षेत्र में भी तीन फ़िलिस्तीनी उस समय शहीद हो गए जबकि इस्राईली आक्रमण में उनकी गाड़ी तबाह हो गई।
ग़ज़्ज़ा पट्टी से गत बुधवार से इस्राईल ने ज़मीनी और वायु आक्रमण आरंभ किए हैं।   

..............
166