अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इराक के विभिन्न क्षेत्रों में हुई आतंकवादी घटनाओं में 3 लोग मारे गए और 8 अन्य घायल हुए हैं।विदेशी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इराक के दयालह प्रांत के शहर, बाकूबेह के अल-मखीसह क्षेत्र में आतंकवादियों ने पुलिस के गश्ती दल को सड़क किनारे रखे बम से निशाना बनाया जिसके परिणामस्वरूप 3 पुलिसकर्मी मारे गए और 3 अन्य घायल हो गए। उधर बाकूबह के उत्तर में हुए एक विस्फोट में एक इराक़ी सैनिक घायल हो गया जबकि बंदूकधारियों ने बगदाद के अल मंसूर क्षेत्र में पिछले दिनों एक इराकी अधिकारी सहित दो लोगों को घायल कर दिया. उधर फलूजह के पूर्वी क्षेत्र अल-करमह में एक इराकी नागरिक बंदूकधारियों के हमले में घायल हुआ। बंदूकधारियों ने इसी तरह नजफ़े अशरफ़ में शहीद सद्र फाउंडेशन के सचिव "सैयद अलअज़ारी" के घर पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया।इस बीच इराक के सुरक्षा अधिकारियों ने बाकूबह क्षेत्र के अलःमखीसह में चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।......166
12 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 364389
विदेशी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इराक के दयालह प्रांत के शहर, बाकूबेह के अल-मखीसह क्षेत्र में आतंकवादियों ने पुलिस के गश्ती दल को सड़क किनारे रखे बम से निशाना बनाया जिसके परिणामस्वरूप 3 पुलिसकर्मी मारे गए और 3 अन्य घायल हो गए....