ईरान के वरिष्ठतम शीया धर्मगुरू आयतुल्लाह नूरी हमदानी और इराक़ के वरिष्ठतम शीया धर्मगुरू सैयद अली सीस्तानी ने मुसलमानों के मध्य एकता पर बल दिया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार आयतुल्लाह हुसैन नूरी हमदानी ने शनिवार को इराक़ के पवित्र नगर नजफ में आयतुल्लाह सैयद अली सीस्तानी से भेंट की और शत्रुओं के मुक़ाबले में मुसलमानों के मध्य एकता की आवश्यकता पर बल दिया। आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने इराक़ में विदेशी शक्तियों के अतिक्रमण के मुक़ाबले में आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिरोध और समझ बूझ की प्रशंसा की। आयतुल्लाह सैयद अली सीस्तानी ने भी इस भेंट में धार्मिक शिक्षा केन्द्रों के मध्य संपर्क के स्तर को और बेहतर बनाये जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि एकता व एकजुटता आज की दुनिया की सबसे बड़ी व महत्वपूर्ण आवश्यकता है और मुसलमानों को चाहिये कि वे अपने आपसी मतभेदों को भूलाकर एकता की दिशा में क़दम उठायें। आयतुल्लाह नूरी हमदानी इराक़ के पवित्र स्थलों का दर्शन करने के लिए पिछले बुधवार को ईरान से इराक़ पहुंचे हैं।........166
9 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 363771
ईरान के वरिष्ठतम शीया धर्मगुरू आयतुल्लाह नूरी हमदानी और इराक़ के वरिष्ठतम शीया धर्मगुरू सैयद अली सीस्तानी ने मुसलमानों के मध्य एकता पर बल दिया है