9 नवंबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका मानवाधिकार परिषद में सदस्यता के योग्य नहीं है.......

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका मानवाधिकार परिषद में सदस्यता के योग्य नहीं है।श्री रामीन मेहमान परस्त ने कहा कि अमेरिका की, संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार समझौतों और कंवेनशनों में दर्ज मानकों के खिलाफ कारकर्दिगीयों और मानवाधिकार के नकारात्मक रिकार्डों के कारण, वह मानवाधिकार परिषद में फिर सदस्यता ग्रहण करने के योग्य नहीं है।श्री मेहमान परस्त ने मानवाधिकार परिषद में यू, पी, आर, से नामित क्रमानुसार विश्व रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए अमेरिका के माध्यम से मानव अधिकारों के अंतर्राष्ट्रीय मानकों के उल्लंघन के बारे में कहा कि बच्चों और महिलाओं समेत गैर फ़ौजियों का नरसंहार, दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में खुलेआम और खुफिया जेलों में कैदियों को तरह तरह की यातनाएं दी जाना, इस्लाम दुश्मनी को रिवाज देना और फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के खिलाफ इस्राइली अत्याचारों का समर्थन करना।इस रिपोर्ट में अमेरिका की सभी मानवाधिकारों के उलंघ्घन के बारे में चर्चा की गई है।........166