5 नवंबर 2012 - 20:30

बहरैन की पुलिस द्वारा प्रयोग की गई विषाक्त गैस से प्रभावित होकर एक युवती हताहत हो गई.........

बहरैन में पुलिस की विषाक्त गैस से एक लड़की हताहत हो गई।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की पुलिस द्वारा प्रयोग की गई विषाक्त गैस से प्रभावित होकर एक युवती हताहत हो गई।  बहरैन के १४ फ़रवरी धड़े ने एक बयान जारी करके बताया है कि आसिया अलमदाह नामक यह युवती, बहरैन के सुरक्षाबलों द्वारा घरों पर किये जाने वाले विषाक्त गैस के आक्रमण के कारण हताहत हुई।  बताया गया है कि सक्रिय नेता हुसैन मुशैमा के प्रति सहानुभूति प्रकट करने के उद्देश्य से, जो इस समय जेल में बंद हैं, बहरैनवासियों ने रविवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।  सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए उनपर आंसूगैस और विषाक्त गैस से आक्रमण किया और निकट के घरों पर विषाक्त गैस से हमला कर दिया।  ज्ञात रहे कि बहरैन में १४ फ़रवरी २०११ से आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध जन प्रदर्शनों का क्रम जारी है।  बहरैन के सुरक्षाबल, सऊदी अरब के सैनिकों की सहायता से बहरैन वासियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का पूरी शक्ति के साथ दमन कर रहे हैं जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हुए हैं।.........166