27 अक्टूबर 2012 - 20:30

फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने सुबह सवेरे ग़ज़्जा पट्टी पर हमला कर फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन "हमास" के एक कार्यकर्ता को शहीद और दूसरे कार्यकर्ता को घायल कर दिया.........

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार गज़्जा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के ताज़ा हवाई हमले में एक फिलिस्तीनी शहीद और दूसरा घायल हो गया।फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने सुबह सवेरे ग़ज़्जा पट्टी पर हमला कर फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन "हमास" के एक कार्यकर्ता को शहीद और दूसरे कार्यकर्ता को घायल कर दिया।रिपोर्ट के अनुसार फिलिस्तीनी लोगों ने ज़ायोनी सैनिकों के हमलों के जवाब में खान यूनुस के पास उसके टैंकों पर हमला किय।ज़ायोनी सैनिकों ने इस महीने कई बार गज़्ज़ा पट्टी पर हवाई हमला करके दसियों फिलिस्तीनियों को शहीद और दर्जनों अन्य को घायल कर दिया है।......166