अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इराक में कल होने वाली कई आतंकवाद घटनाओं में 49 लोग हताहत और 69 अन्य घायल हो गए हैं।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद के पूर्वोत्तर क्षेत्र राष्ट्रपति टाउन में कल दो बम धमाके हुए जिसके परिणामस्वरूप 23 लोग हताहत हो गए। उधर भीड भाड़ वाले क्षेत्र "मामल" में कल आतंकवादियों ने विस्फोट किया जिसमें तीन बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने ईरान श्रद्धालुओं की एक बस को बगदाद में चुंबक बम का निशाना बनाया जिसके परिणामस्वरूप 6 श्रद्धालु शहीद और 12 अन्य घायल हो गए।दूसरी ओर मेकदादिया में सशस्त्र आतंकवादियों के हमले में दो लोग हताहत और तीन अन्य घायल हो गए जबकि इराक के दूसरे क्षेत्रों में कल हुई आतंकवाद की अन्य घटनाओं में भी 11 लोगों की मौत और 27 अन्य घायल हो गए।......166
27 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 360267
बग़दाद के पूर्वोत्तर क्षेत्र राष्ट्रपति टाउन में कल दो बम धमाके हुए जिसके परिणामस्वरूप 23 लोग हताहत हो गए। उधर भीड भाड़ वाले क्षेत्र "मामल" में कल आतंकवादियों ने विस्फोट किया जिसमें तीन बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए......