अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की ताज़ा लहर के दौरान कम से कम 22 हजार लोग बेघर हुए हैं।विदेशी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यांगोन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत "आशूक नीगान" ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान म्यांमार के पश्चिमी राज्य राखान में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में 22 हज़ार से अधिक लोग बेघर हुए हैं जबकि चरमपंथी बुधिस्टों ने मुसलमानों के 4665 घरों को आग लगा दी है। उन्होंने इस क्षेत्र में मुसलमानों की स्थिति को चिंताजनक बताया है।म्यांमार में पिछले सप्ताह से शुरू हुए दंगों के दौरान अब तक 112 मुसलमानों के मरने की सूचना है।उधर मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वाच ने म्यांमार के पश्चिमी क्षेत्रों में जातीय दंगों में हुई तबाही के कथित तस्वीरें सबूत दिए हैं। ह्यूमन राइट्स वाच ने जो सैटेलाइट तस्वीरें दी हैं उन पश्चिमी म्यांमार में एक समुदाय की भारी बर्बादी के पुख्ता सबूत मिले हैं। ह्यूमन राइट्स वाच और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने म्यांमार सरकार से राज्य राखान में हिंसा रोकने के लिए गंभीर प्रयास करने पर जोर दिया है।......166
27 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 360260
यांगोन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत "आशूक नीगान" ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान म्यांमार के पश्चिमी राज्य राखान में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में 22 हज़ार से अधिक लोग बेघर हुए हैं जबकि चरमपंथी बुधिस्टों ने मुसलमानों के 4665 घरों को आग लगा दी है। उन्होंने इस क्षेत्र में मुसलमानों की स्थिति को चिंताजनक बताया .......