21 अक्टूबर 2012 - 20:30

फिलिस्तीनी अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि ज़ायोनी सैनिकों के युद्धक विमानों ने सुबह बैत हानून सहित गज़्जा पट्टी के उत्तरी क्षेत्रों पर मिसाइल हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप एक फिलिस्तीनी शहीद हो गया..........

गज़्जा पट्टी पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में कम से कम दो फिलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।रिपोर्ट के अनुसार फिलिस्तीनी अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि ज़ायोनी सैनिकों के युद्धक विमानों ने सुबह बैत हानून सहित गज़्जा पट्टी के उत्तरी क्षेत्रों पर मिसाइल हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप एक फिलिस्तीनी शहीद हो गया।इस हवाई हमले में चार फिलिस्तीनी घायल हुए हैं।इसी बीच ज़ायोनी सैनिकों ने बैत हानून के क्षेत्रों पर बकतर बंद गाड़ियों और टैंकों से हमला कर उद्यानों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया।ज़ायोनी अधिकारियों ने गज़्ज़ा पट्टी पर बड़े पैमाने पर हमले की धमकी दी है।....166