अरब और अफ्रीका के मामलों में ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबदुल्लाहियान ने कहा है कि सबकी ओर से सीरियाई जनता के हितों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने आज तेहरान में रूस के उप विदेश मंत्री मीखाईल बोगडानुफ से बातचीत में सीरिया की नवीनतम क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्थिति का ज़िक्र करते हुए कहा कि विभिन्न पक्षों के विचारों में समन्वय होता जा रहा है और सब, इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि सीरिया के राजनीतिक समाधान पर ध्यान केंद्रित किया जाए। उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि और मध्य पूर्व के मामलों में रूस के उप विदेश मंत्री मीखाईल बोगडानुफ, अरब और अफ्रीका के मामलों में ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबदुल्लाहियान के निमंत्रण पर आज सुबह ईरान के दौरे पर तेहरान पहुंचे हैं।..........166
21 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 358853
अरब और अफ्रीका के मामलों में ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबदुल्लाहियान ने कहा है कि सबकी ओर से सीरियाई जनता के हितों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है............