20 अक्टूबर 2012 - 20:30

रविवार को ईरान ने अमरीका के एक समाचार पत्र में छपी उस रिपोर्ट का खंडन किया है कि जिसमें दावा किया गया था कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अमरीका के साथ सीधे बातचीत की योजना बनाई है...

रविवार को ईरान ने अमरीका के एक समाचार पत्र में छपी उस रिपोर्ट का खंडन किया है कि जिसमें दावा किया गया था कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अमरीका के साथ सीधे बातचीत की योजना बनाई है।
अमरीका के एक अधिकारी के हवाले से न्युयॉर्क टाइम्स ने लिखा था कि अमरीका और ईरान परमाणु विषय के मुख्य मुद्दों पर प्रत्यक्ष बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं।
रविवार को ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा कि अमरीका के साथ ईरान की न कोई बातचीत हुई है और न ही ऐसी कोई योजना है। परमाणु कार्यक्रम के संबंध में पांच धन एक के साथ बात चल रही है इसके अलावा अमरीका के साथ हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है।
अमरीका सहित पश्चिमी देश ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाते रहे हैं, जबकि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम में पारदर्शिता के मक़सद से सदैव आइएइए के साथ भरपूर सहयोग किया है और इस मुद्दे के समाधान के लिए उसने कूटनैतिक प्रयासों का हमेशा स्वागत किया है।

.......
166