20 अक्टूबर 2012 - 20:30

अख़ज़र इब्राहीमी ने सीरिया में युद्धरत समस्त पक्षों से हिंसा समाप्त करने की मांग की है। समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अख़ज़र इब्राहीमी ने आज दमिश्क में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से भेंट के बाद युद्धरत समस्त पक्षों से मांग की है कि वे आज से ईदे क़ुरबान तक हिंसात्मक कार्यवाहियों और झड़पों को बंद कर दें........

सीरिया के राष्ट्रपति  बश्शार असद ने इस देश में जारी संकट के समाधान के लिए किये जाने पर हर प्रयास के समर्थन  पर बल दिया है। उन्होंने सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष अख़ज़र इब्राहीमी से भेंटवार्ता के बाद कहा है कि दमिश्क, सीरिया संकट के समाधान और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने हेतु किये जाने वाले निष्ठापूर्वक प्रयास का समर्थन करता है। अख़ज़र इब्राहीमी ने भी बश्शार असद के साथ होने वाली भेंटवार्ता के बाद सीरिया में हिंसा की समाप्ति पर बल दिया। अख़ज़र इब्राहीमी ने सीरिया में युद्धरत समस्त पक्षों से हिंसा समाप्त करने की मांग की है। समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अख़ज़र इब्राहीमी ने आज दमिश्क में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से भेंट के बाद युद्धरत समस्त पक्षों से मांग की है कि वे आज से ईदे क़ुरबान तक हिंसात्मक कार्यवाहियों और झड़पों को बंद कर दें। अख़ज़र इब्राहीमी ने बल देकर कहा कि यह हमारी व्यक्तिगत मांग है न कि शांति प्रक्रिया का भाग। उन्होंने आशा जताई है कि ईदे क़ुरबान के दिन सीरिया में शांति के साथ गुज़र जायेंगे। सीरिया के मामलों में राष्ट्रसंघ के विशेष दूत ने कहा कि उन्होंने सीरियाई सरकार के कई विरोधी गुटों के वरिष्ठ सदस्यों से संपर्क किया और उनके समक्ष अपनी मांग व बात रखी तो उन लोगों ने भी इस संबंध में सकारात्मक विचार व्यक्त किया है। अख़ज़र इब्राहीमी दिसंबर के आंरभ से सीरिया मामलों में राष्ट्रसंघ के विशेष दूत बने हैं तब से उनकी यह दूसरी सीरिया यात्रा है।......166