सीरियाई समाचार माध्यमों एवं अधिकारियों के अनुसार सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के पुराने इलाक़े में एक पुलिस स्टेशन के निकट एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।ग़ौरतलब है कि यह आतंकवादी कार्यवाही ऐसे समय में की गई है कि जब सीरिया में जारी संकट पर बातचीत तथा ईदुल अदहा पर युद्ध विराम के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत राष्ट्रपति बशार असद के साथ वार्ता के लिए सीरियाई राजधानी दमिश्क़ की यात्रा पर हैं।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फ़ोट के तुरंत बाद घायलों की सहायता के लिए घटना स्थल पर एम्बुलेंसें पहुंच गईं तथा सुरक्षा बलों ने इलाक़े की घेराबंदी कर दी।सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी सना के अनुसार सशस्त्र विद्रोही आतंकवादियों ने एक कार में विस्फ़ोटक पदार्थ भरकर यह धमाका किया है।घटना स्थल पर मौजूद एसोशिएटेड प्रेस के एक रिपोर्टर ने बताया कि उसने पुराने शहर के सात एतिहासिक दरवाज़ों में से एक बाबे तौमा के निकट गली में और फ़ुटपाथ पर ख़ून में लथ पथ घायलों को देखा। आस पास की दुकानों के शीशे टूट गए थे और वहां खड़ी कारें पूरी तरह जल गई थीं।बाबे तौमा पुराने शहर की जनता के लिए लोकप्रिय आकषर्ण का केंद्र है। वहां सीरिया के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पीड़ित और घायल लोग आम नागरिक थे या पुलिसकर्मी।.......... 166
20 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 358579
सीरियाई समाचार माध्यमों एवं अधिकारियों के अनुसार सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के पुराने इलाक़े में एक पुलिस स्टेशन के निकट एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई........