17 अक्टूबर 2012 - 20:30

काबुल में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति करज़ई ने कहा कि मलाला पर आक्रमण पाकिस्तान के लिए यह पाठ है कि आतंकवाद का दूसरों पर प्रयोग पाकिस्तान के हित में नहीं होगा और यह बात पाकिस्तान की जनता और अधिकारी समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की रणनीति पाकिस्तान के लिए भी हानिकारक साबित हो रही है............

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा है कि मलाला युसुफ़ज़ई पर हमला पाकिस्तान के लिए सबक़ है। काबुल में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति करज़ई ने कहा कि मलाला पर आक्रमण पाकिस्तान के लिए यह पाठ है कि आतंकवाद का दूसरों पर प्रयोग पाकिस्तान के हित में नहीं होगा और यह बात पाकिस्तान की जनता और अधिकारी समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की रणनीति पाकिस्तान के लिए भी हानिकारक साबित हो रही है। अफगान राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध सदभावना के साथ जारी गतिविधियों में पाकिस्तान को साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए खतरा बना हुआ है और अफगानिस्तान में तालिबान की बढ़ती गतिविधियां पाकिस्तान में आतंकवादियों की सुरक्षित शरण स्थलियों का परिणाम हैं। राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा कि आतंकवाद एक सांप की तरह है जो घूम कर किसी को भी काट सकता है उसे भी जो उस सांप को किसी के विरुद्ध इस्तेमाल कर रहा हो।.........166