17 अक्टूबर 2012 - 20:30

ईरान के विदेश सचिव सैयद अब्बास इराक़ची ने इन वार्ताओं के बारे में बताया है कि ईरान व भारत के मध्य रणनैतिक वार्ता के दसवें चरण में दिवपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्याधिक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.......

ईरान और भारत के मध्य रणनैतिक वार्ता का दसवां चरण नयी दिल्ली में आयोजित हुआ।     नयी दिल्ली से इरना की रिपोर्ट के अनुसार इस वार्ता में दिवपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा हुई है। ईरान के विदेश सचिव सैयद अब्बास इराक़ची ने इन वार्ताओं के बारे में बताया है कि ईरान व भारत के मध्य रणनैतिक वार्ता के दसवें चरण में दिवपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्याधिक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।      उन्होंने बताया कि अफ़गानिस्तान भी वार्ताओं के दौरान मुख्य रूप से चर्चा का विषय रहा ।     उन्होंने बताया कि ईरान और भारत, राजनीतिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में एक दूसरे से अच्छे संबंध रखते हैं और हमें आशा है कि इस चरण की रणनैतिक वार्ता के बाद संबंधों में विस्तार की यह प्रक्रिया जारी रहेगी।     सैयद अब्बास इराक़ची ने जो नयी दिल्ली की यात्रा पर हैं, मंगलवार को भारतीय विदेशमंत्री एसएम कृष्णा से भी वार्ता की जिसके दौरान संबंधों में विस्तार तथा अगले महीने तेहरान में आयोजित होने वाले ईरान व भारत के १७ वें संयुक्त पर भी चर्चा की गयी।,,,,,,,,,166