इराक़ में हिंसा की कार्यवाहियों में कुछ पुलिसकर्मी हताहत तथा घायल हुए हैं। इराक़ की पुलिस ने घोषणा की है कि आतंकवादियों ने मंगलवार को पश्चिमी बग़दाद के अलअद्ल नामक क्षेत्र में पुलिस चौकी पर आक्रमण करके दो पुलिस कर्मियों को हताहत कर दिया। इसी प्रकार पश्चिमी बग़दाद के ही एक अन्य क्षेत्र में पुलिस के गशती वाहन के मार्ग में किये जाने वाले विस्फोट में कम से कम ५ पुलिसकर्मी घायल हो गए। दियाला प्रांत के बाक़ूबा नगर में एक विस्फोट में कम से कम ३ पुलिसकर्मी घायल हो गए। उधर दक्षिणी बग़दाद के अल्लतीफ़िया क्षेत्र में होने वाले विस्फोट में ३ आम लोग घायल हो गए। इसी बीच इराक़ी पुलिस ने बताया है कि उसने पश्चिमी बाक़ूबा में मोटर साइकिल में लगाए गए ५ बमों को निष्क्रय बना दिया तथा इस संदर्भ में दो संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है। इराक़ी सूत्रों का कहना है कि अमरीका तथा सऊदी अरब सहित क्षेत्र के कुछ अरब देश इराक़ में आतंकवादियों की सैन्य एवं वित्तीय सहायता करते हैं। ......166
16 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 357374
इराक़ की पुलिस ने घोषणा की है कि आतंकवादियों ने मंगलवार को पश्चिमी बग़दाद के अलअद्ल नामक क्षेत्र में पुलिस चौकी पर आक्रमण करके दो पुलिस कर्मियों को हताहत कर दिया.........