16 अक्टूबर 2012 - 20:30

मिस्र के राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी ने कहा है कि हम अपने शत्रुओं को भलिभांति पहचानते हैं और उससे मुक़ाबले के लिए तैयार हो रहे हैं.......

मिस्र के राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी ने कहा है कि हम अपने शत्रुओं को भलिभांति पहचानते हैं और उससे मुक़ाबले के लिए तैयार हो रहे हैं।मिस्र से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार स्वेज़ नहर में मिस्री सेना के अभ्यास के अवसर पर राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी ने देश की सशस्त्र सेना की कार्यवाही पर संतोष जताते हुए कहा कि किसी भी देश को मिस्र की धरती पर अतिक्रमण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सशस्त्र सेना की पूर्ण तैयारी पर बल देते हुए ज़ायोनी शासन का नाम लिए बिना कहा कि हम अपने शत्रुओं को भलि भांति जानते हैं और उस से मुक़ाबले के लिए तैयार हो रहे हैं। मिस्री राष्ट्रपति ने कहा कि मिस्र का भविष्य प्रकाशमयी है और किसी को इस राष्ट्र के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जाएगी..........166