इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सहमति तथा स्वतंत्र चुनाव को सीरिया के वर्तमान संकट का एकमात्र समाधान बताया है।राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने मंगलवार को बाकू में तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तैयब अर्दोगान से भेंट में सीरिया की घटनाओं की ओर संकेत करते हुए यह बात कही। राष्ट्रपति ने इस बात का वर्णन करते हुए कि सीरिया में युद्ध व झड़प, किसी भी पक्ष के हित में नहीं है कहा कि ईरान व तुर्की सहित क्षेत्र के प्रभावशाली देशों को सीरियाई जनता के अधिकारों का सम्मान करते हुए उनकी इच्छाओं की पूर्ति में उनकी सहायता करनी चाहिए। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने स्पष्ट किया कि सरकार और नेताओं का चयन हर देश की जनता का अधिकार होता है और कोई भी जनता के इस अधिकार की अनदेखी नहीं कर सकता और न ही उसे कम कर सकता है। इस भेंट में तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तैयब अर्दोगान ने भी कहा कि सीरिया के संकट के समाधान के लिए समितियों का गठन होना चाहिए जो कूटनीति के दायरे में उचित समाधान खोजें। उन्होंने ईरान और तुर्की के संबंधों के स्तर में ऊंचा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि दोनों देशों के मध्य संबंध विस्तार की अत्याधिक संभावनाएं हैं और अन्करा, तेहरान से संबंध विस्तार का इच्छुक है। बाकू में ईसीओ के सम्मेलन के अवसर पर ही राष्ट्रपति ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से भेंट में इस बात का उल्लेख करते हुए कि क्षेत्रीय राष्ट्रों के शत्रु क्षेत्रीय देशों पर अधिकार के लिए उन्हें कमज़ोर करने का प्रयास कर रहे हैं कहा कि जो भी क्षेत्र में तनाव में वृद्धि की ओर बढ़ेगा वह क्षेत्र के शत्रुओं से सहयोग करेगा। इस्लामी गणंत्र ईरान और पाकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने इसी प्रकार परस्पर संबंधों में विस्तार पर बल दिया। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ अली ज़रदारी से भेंट में प्रजातंत्र के लिए किसी भी देश में सैनिक कार्यवाही को अस्वीकारीय बताया और बल दिया कि क्षेत्रीय देशों को तालेबान के वर्चस्व जमाने के हथकंडों से सचेत रहना चाहिए।
15 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 357071
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सहमति तथा स्वतंत्र चुनाव को सीरिया के वर्तमान संकट का एकमात्र समाधान बताया है......