14 अक्टूबर 2012 - 20:30

भारत के पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा है कि नई दिल्ली इस्लमी गणतंत्र ईरान से कच्चे तेल का आयात जारी रखेगी........

भारत के पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा है कि नई दिल्ली इस्लमी गणतंत्र ईरान से कच्चे तेल का आयात जारी रखेगी।     नई दिल्ली से इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पेट्रोलियम मंत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में पेट्रोटेक २०१२ सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान कहा कि भारत ईरान से तेल आयात की वर्तमान सीमा को जारी रखेगा और उसमें कमी नहीं लाएगा।उन्होंने कहा कि भारत निकट भविष्य में कच्चे तेल, गैस, कोयला और यूरेनियम का आयात करने वाले विश्व के चार बड़े देशों में से एक होगा।     जानकार सूत्रों का कहना है कि ईरान से भारत का तेल आयात जारी वर्ष में १५ से साढ़े १५ मिलयन टन हो सकता है। ........166