ईरान के टीवी चैनलों के कार्यक्रमों का हॉट बर्ड सेटेलाइट से प्रसारण बंद हो गया है।
युरोपीय संघ के आदेश के बाद ईयूटेल ने सोमवार से ईरानी चैनलों के कार्यक्रमों का हॉट बर्ड सेटेलाइट से प्रसारण बंद कर दिया है। ईयूटेल सेट कंपी ने हॉट बर्ड सेटेलाइट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पर दबाव डाला था कि वह १५ अक्तूबर २०१४ से सेटेलाइट की फ्रिक्वेंसी १२४३७ को बंद कर दे।
अभिव्यक्ति व प्रेस की स्वतंत्रता का ढिंढोरा पीटने वाले पश्चिमी देशों द्वारा इस्राईल व पश्चिमी विरोधी विचारों के प्रसारण पर रोक कोई नयी बात नहीं है। यहां तक कि मध्य पूर्व में इस्लामी चेतना के आरंभ के समय से ईरान के अरबी भाषा के टीवी चैनल अलआलम के प्रसारण में विघ्न उत्पन्न करने का क्रम आरंभ हुआ था जो अब तक जारी है।
अरबी भाषी दर्शकों में अत्याधिक लोकप्रिय अलआलम टीवी चैनल को भी दो वर्ष पूर्व अरब शासकों के आदेश पर अरब सेट और नाएल सेट उपग्रहों से हटा दिया गया था। अलआलम टीवी चैनल ने इराक़ पर पश्चिमी आक्रमण, ग़ज़्ज़ा पट्टी व लेबनान पर इस्राईली आक्रमण जैसी घटनाओं को व्यापक कवरेज दी थी। पश्चिमी देश इस से पूर्व भी विभिन्न बहानों से प्रेस टीवी सहित विभिन्न ईरानी चैनलों के कार्यक्रमों के प्रसारण में बाधा डालते रहे हैं।
........
166